फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Memorandum submitted to EO accused of threatening

Kaithal News: धमकी देने का आरोप लगा ईओ को सौंपा ज्ञापन

Sun, 05 Nov 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to EO accused of threatening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डंपिंग यार्ड में कचरा के वजन के मामले में पार्षदों का विरोध कम नहीं हो पा रहा है। अब पार्षदों ने कूड़ा उठान करने वाले डंपर चालकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक को ज्ञापन सौंपा है।

गौरतलब है कि एक चार पार्षद व एक पार्षद प्रतिनिधि ने शुक्रवार देर रात कचरा उठान करने वाले डंपरों को अधिक वजन दिखाने के बाद डंपिंग यार्ड तक निगरानी की। इस दौरान दो ट्रकों को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह डंपिंग यार्ड में चले गए है। पार्षद मोहन शर्मा, सुशील शर्मा, बलजीत सिंह, महेश गोगिया व पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सूत्रों से सूचना मिली थी कि डंपिंग यार्ड में कचरे से भरे चार डंपर सीवन रोड पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। इसमें दो डंपर जा चुके थे और दो धीरे-धीरे चल रहा थे।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे ही डंपरों को हाथ देकर रोकने का इशारा किया तो चालक ने अपने वाहनों को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे-तैसे वे बच गए। डंपर चालक तेजी से मौके से भागने लगे, फिर उनका पीछा करना शुरू किया तो यो डंपिंग यार्ड में घुस गए। हमने उसके पीछे डंपिंग यार्ड में जाने की कोशिश की तो गेट पर खड़े चौकीदार ने गेट बंद कर दिया और अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें बताया कि वे सभी पार्षद है तो उसने कचरा प्रबंधन एजेंसी के मालिक के साथ बातचीत कर अंदर जाने से रोक दिया। वह सभी के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। जब इसका विरोध किया तो उक्त चौकीदार व वहां तैनात अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर हाथापाई


भी की और जान से मारने की धमकी दी।

पार्षदों ने कार्यकारी अधिकारी को शिकायत देकर एजेंसी के डंपर चालकों सहित अन्य कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। इस मामले में कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि वे इस मामले में जांच कर रहे हैं। उचित कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed