फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   members of District Task Force Committee did not attend meeting in Kaithal, officers were reprimanded

Haryana: कैथल में बैठक में नहीं पहुंचे जिला टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य तो अधिकारियों को लगाई फटकार

Thu, 16 Jan 2025 04:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Jan 2025 04:58 PM IST
सार

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि  सफाई अभियान सिर्फ सफाई कर्मचारियों का काम नहीं है, इसमें जन भागीदारी का होना आवश्यक है।

विज्ञापन
members of District Task Force Committee did not attend meeting in Kaithal, officers were reprimanded
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने वीरवार को नगर परिषद कैथल में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों व जिला टास्क फार्स कमेटी की बैठक ली। उन्होंने जिले भर में स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की फीडबैक ली। उन्होंने बिंदुवार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सफाई को लेकर ना केवल अधिकारियों से जानकारी ली बल्कि कैथल जिले को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


जिले में ठप पड़े सार्वजनिक शौचालयों को लेकर वाइस चेयरमैन सुभाष चंद ने नाराजगी जताई। इसके बाद कहा कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों का बैठक ना पहुंचने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में सवाल जबाव किया। कहा कि बैठक में विधायक व जिलाध्यक्ष का पहुंचना भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पहले उन्हें टास्क फोर्स कमेटी की लिस्ट उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन




इस पर उन्होंने बारी-बारी से अधिकारियों से पूछा कि कमेटी के सदस्य बैठक में क्यों नहीं है। जब तक इस बैठक में कर्मचारी व अधिकारियों के साथ साथ सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, शैक्षणिक संगठनों के सदस्य नहीं होंगे तब तक जिला स्वच्छ नहीं हो सकता है। क्योंकि स्वच्छता में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें जिले को स्वच्छ बनाना है फॉर्मेलिटी नहीं करनी है। उन्होंने डीएमसी से कहा कि क्या आपने पत्र को फॉलो किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन तो सभी को किए थे जी
उन्होंने जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों के बारे में पूछा तो क्या बोले कर्मचारी अधिकारी। उन्होंने पूछा ओपी मुटरेजा क्यों नहीं आए हैं तो कर्मचारी बोले, वो संस्कार पर गए हैं। वीके सिंह आउट ऑफ स्टेशन हैं। अजय बाहर हैं। राजेश ने आने से मना कर दिया। पंकज ने फोन नहीं उठाया। टास्क फोर्स कमेटी के सिर्फ एक सदस्य शक्ति सौदा जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान की बैठक में पहुुंचे।

उपाध्यक्ष सुभाष चंद ने अधिकारियों ने पूछा कि आपके यहां स्वच्छता अभियान के ब्रांड अंबेसडर कौन हैं। स्वच्छता अभियान के आईसीई एक्सपर्ट कौन हैं तो अधिकारी बगले झांकने लगे। कुछ को कुछ मालूम नहीं था। नगर परिषद के ईओ ने हौंसला किया और बोले हमारे यहां अभी तक कोई ब्रांड अंबेसडर और ना ही स्वच्छता अभियान के आईसीई एक्सपर्ट हैं। थोड़ी देर बाद बैठक में आईसीई एक्सपर्ट खड़ी हो गई और बोली मैं हूं। इस पर सभी ने ठहाके लगाए और बैठक ले रहे उपाध्यक्ष ने कहा कि कम से कम इतनी जानकारी तो रखा करो।

उन्होंने माघो माजरी में गोसंवर्धन प्रोजेक्ट व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में भी फीडबैक लिया तो उन्होंने ठप पड़े गोसंवर्धन प्रोजेक्ट पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिस प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री ने स्वयं उद्घाटन किया और उद्घाटन भी अभी अगस्त महीने में ही हुआ था और वह प्रोजेक्ट अभी से बंद हो गया है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस प्रोजेक्ट को शीघ्र अति शीघ्र चालू करें। इस संदर्भ में अधिकारियों से जबाव तलब किया गया तो अधिकारियों का कहना था कि ट्रैक्टर ना होने की वजह से प्रोजेक्ट में समस्या आ रही और बाकी सब उनकी तैयारी है।

कर्मचारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जांबा, नैना गांवों के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि कैथल ब्लाक के 10 से 15 गांव ऐसे हैं जो बिल्कुल चकाचक हैं। अधिकारियों ने उपाध्यक्ष से एक महीने का समय मांगा और कहा कि एक महीने में हम सभी सार्वजनिक शौचालय चकाचक कर देंगे और शहर को भी स्वच्छ बनाएंगे। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर महीने जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक होनी चाहिए। इसमें सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों का होना जरूरी है। अर्बन व ग्रामीण दोनों की अलग अलग बैठकें होनी चाहिए। सदस्यों को नगर परिषद के ईओ और अधिकारियों को डीएमसी स्वयं फोन करेंगे। उन्होंने गायक फौजी कर्मवीर को स्वच्छता अभियान के ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया।


स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि  सफाई अभियान सिर्फ सफाई कर्मचारियों का काम नहीं है, इसमें जन भागीदारी का होना आवश्यक है। सफाई अभियान को असरदार बनाना है तो समाज के लोगों को साथ जोड़ना होगा। लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना भी हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें, ताकि इस सफाई अभियान को सफल बनाया जा सके। आने वाली पीढ़ी को हमें सुखद जीवन प्रदान करना है तो इसी लक्ष्य को निर्धारित करके सफाई अभियान को आंदोलन का रूप देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed