फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mehak and Akhil topped the race

Kaithal News: महक और अखिल दौड़ में रहे अव्वल

Wed, 11 Sep 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mehak and Akhil topped the race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शिक्षा भारती स्कूल में मंगलवार को आयोजित हुई वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर की दौड़ में महक और अखिल अव्वल रहे।

सभी मुकाबले कड़े रहे और प्राथमिक पाठशालाओं के बच्चे एक-एक अंक के लिए खूब दौड़ धूप करते दिखे। इस मुकाबले में राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला गांव चौशाला ओवरऑल प्रथम रहा। शिक्षक मुकेश धानियां और अशोक कुमार ने आयोजन की बागडोर संभाली।
विज्ञापन


इस दौरान नोडल अधिकारी की निगरानी में डीपीई रमेश कुमार ने सुव्यवस्थित ढंग से खेलों को संपन्न करवाया। मुकेश धानियां और अशोक कुमार ने बताया कि छात्राओंं के वर्ग में 100 मीटर में महक और लड़कों में अखिल पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अखिल पहले और लड़कियों में महक दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में महक और गौरव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 100 गुणा 4 में महक, अवनी, तनु व राखी प्रथम और 100 गुणा चार लड़कों में आर्यन, अखिल, गौरव व शौर्य पहले स्थान पर रहे। लड़कियों की कबड्डी में तनू, अनुराधा, महक, ललीता, राखी व प्रियंका प्रथम रही। लंबी कूद में अखिल पहले स्थान पर रहा। कैरम मेंं पहले स्थान की बाजी गौरव अंश ने मारी। खंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ शिक्षकों ने इस सफलता पर होनहारों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। इससे छात्र-छात्राएं खुशी में झूमते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed