फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Meeting for the post of vice president in Sewan Nagar Palika on 16th

Kaithal News: सीवन नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए बैठक 16 को

Sun, 08 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Meeting for the post of vice president in Sewan Nagar Palika on 16th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर के 16 वार्डों से चुने गए पार्षद इस पद को प्रतिष्ठा, प्रतिनिधित्व और प्रभाव का महत्वपूर्ण केंद्र मान रहे हैं। हर तरफ यही चर्चा है कि आखिर उपाध्यक्ष कौन बनेगा? प्रश्न यह भी उठता है कि क्या यह चुनाव संघर्षपूर्ण रहेगा या एकता व सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए सर्वसम्मति से कोई प्रतिनिधि चुना जाएगा?

इस विषय पर कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। आगामी बैठक 16 जून को होगी, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी हार गए। भाजपा संगठन उपाध्यक्ष पद को अपने पास रखने के लिए सक्रिय है। नगरपालिका के 16 पार्षदों में सात महिलाएं और नौ पुरुष हैं, जिनमें छह एससी, चार ओबीसी और छह सामान्य वर्ग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान का अधिकार अध्यक्ष सहित कुल 17 सदस्यों को प्राप्त है। अधिकांश पार्षद भाजपा विचारधारा से प्रभावित हैं। सभी पार्षद अपनी योग्यता और जनसेवा के बल पर लोकप्रिय हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी या वर्ग से हों।

संभावित दावेदार

nसंजय कंसल (वार्ड 1):

बाबा खाटू श्याम परिवार के प्रधान, सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय, जनप्रिय नेता।

nविकास शर्मा (वार्ड 13):

अधिवक्ता, युवाओं के बीच लोकप्रिय, शांत और संतुलित विचारों वाले नेता।

nमोंटी कामरा (वार्ड 12):

धार्मिक और सेवा कार्यों में सक्रिय, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्य।

nजितेंद्र शर्मा (वार्ड 15):

मिलनसार छवि वाले, प्रभावशाली और रसूखदार।

nश्रीराम वाल्मीकि (वार्ड 6):

एससी वर्ग के दावेदार, भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता और पार्टी के सक्रिय सदस्य।

यह रिपोर्ट उपाध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदारी और आगामी समीकरणों पर रोशनी डालती है। सर्वसम्मति या चुनाव, 16 जून को स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed