फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   meeting, dcp, people, kaithal

नशे पर अंकुश को डीएसपी ने मांगा सहयोग

Fri, 02 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 02 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
meeting, dcp, people, kaithal
सरपंचों व जन प्रतिनिधियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सीवन पुलिस थाना में डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह ने खंड सीवन के सभी सरपंचों व जन प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सरपंचों से कहा कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन बढ़ गया है। ऐसे में ग्राम पंचायतों का यह कर्तव्य बनता है कि वह नशे को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। गांवों में अवैध खुर्दों को बंद करवाया जाए। कई गांवों में इस बात की पहल हो चुकी है और बाकी पंचायतें भी इस पर अमल करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है और युवा नशे के गर्त में अपना भविष्य नष्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों में असलहा है और उसके लाइसेंस के मालिक की मृत्यु हो चुकी है तो वह असलहा दूसरे परिजन के नाम करवा सकते हैं। वह असलहा लाइसेंस के लिए आवेदन करें और असलहा लाइसेंस बनवाएं व उस असलहे को अपने नाम करवा लें। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल सर्व कर्मचारी संघ की ओर से है।
विज्ञापन


इस हड़ताल में सभी संयम से काम लें। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।  इस अवसर पर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला सरपंच एसोसिएशन प्रधान गज्जन सिंह गोबिन्दपुरा, अमरेन्द्र सिंह खारा, बलविन्द्र सिंह प्रभावत, जगदीप सिंह पोलड़, सतीश कुमार सौथा, त्रिलोचन सिंह विर्क फर्शमाजरा, गजे सिंह रसूलपुर, बलजिन्द्र सिंह मुलतानी प्रेमपुरा, बलिहार सिंह लैण्डर पीर जादा, राम नाथ खानपुर, बलदेव मांझला, प्रेम नागल, काशी धर्मपुरा, गुलाब पहाड़पुर, सतनाम सिंह सैर व अन्य सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed