फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Medicine will be given to the children left out today and tomorrow

Kaithal News: आज और कल छूटे बच्चों को देंगे दवा

Mon, 13 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Medicine will be given to the children left out today and tomorrow
पोलियो अभियान का शुभारंभ करती डा० रेनू चावला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कलायत। जिला कैथल में 12 से 14 अक्तूबर 2025 तक चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उपमंडल नागरिक अस्पताल, कलायत स्थित पोलियो बूथ से सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने किया। उन्होंने नन्हें बच्चों को अपने हाथों से दो बूंद पोलियो रोधी खुराक पिलाई।

सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा, “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार।” स्वास्थ्य विभाग की टीम 13 और 14 अक्तूबर को घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएगी, जो बूथ तक नहीं पहुँच पाए। इस बार अभियान के तहत एक लाख दो हजार बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान जिला कैथल के सभी गांव और शहर के वार्डों में प्रमुख स्थानों जैसे स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूलों पर 604 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे झुग्गी-झोपड़ी, भट्टे और निर्माणाधीन भवनों में बच्चों को खुराक देने के लिए 48 मोबाइल टीमें और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर 30 टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमों ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवराज सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण संधू, डॉ. राजीव मित्तल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहिल और उपमंडल नागरिक अस्पताल, कलायत के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

पोलियो अभियान का शुभारंभ करती डा० रेनू चावला।

पोलियो अभियान का शुभारंभ करती डा० रेनू चावला।

पोलियो अभियान का शुभारंभ करती डा० रेनू चावला।

पोलियो अभियान का शुभारंभ करती डा० रेनू चावला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed