{"_id":"67e3081a61111a79cf07b660","slug":"medal-winning-wrestlers-were-welcomed-on-their-return-kaithal-news-c-18-1-knl1004-609993-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पदक विजेता पहलवानों का लौटने पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पदक विजेता पहलवानों का लौटने पर किया स्वागत
Wed, 26 Mar 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। यूथ गेम ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में हरि सिंह अखाड़े के चार पहलवानों ने कुश्ती में स्वर्ण, कांस्य मेडल व रजत पदक जीतकर अखाड़े का नाम रोशन किया है। लौटने पर सभी को सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड के हरिद्वार में 23-24 मार्च को हुई विभिन्न भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में पारस ने 65 किलो भार वर्ग स्वर्ण पदक जीता। रविकांत ने 42 किलो भार वर्ग भी स्वर्ण पदक, मनप्रीत 45 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक व गौरव ने 58 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अखाड़े का मान बढ़ाया है।
प्रदेश की ओर से खेल रहे इन नामी पहलवानों के मुकाबले मध्य प्रदेश की टीम, चेन्नई, तमिलनाडू और उत्तराखंड की टीम के साथ हुए। इन्होंने इन टीमों को हराकर मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन
कैथल अखाड़े में पहुंचने पर पहलवानों को ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। शहर के लोग, परिजन व कोच स्वागत के लिए बस अड्डा पर पहुंचे और ढोल ढमाको के साथ विजेता खिलाड़ियों को अखाड़े में लेकर पहुंचे। हरि सिंह अखाड़ा के संचालक हरि सिंह पहलवान, कोच धूप सिंह ने विजेताओं को नोटों के हार पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मनोज भाल, वेदपाल ढांडा, धर्मेन्द्र, अजय ढांडा, अर्जुन, राहुल, सक्षम, हर्ष, अतुल पहलवान, आशीष, संदीप आदि भी उपस्थित रहे।