फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mechanical Workers Union submitted a memorandum to the City Magistrate.

Kaithal News: मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mechanical Workers Union submitted a memorandum to the City Magistrate.
मांगों के लिए सिटी मिजेस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते यूनियन के कार्यकर्ता।
कैथल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय चरखी दादरी, संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को कैथल में कर्मचारियों ने लंबित मांगों के लिए रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मैजिस्ट्रेट कैथल कैप्टन प्रमेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भवन व मार्ग विभाग और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा, राज्य महासचिव संडल सिंह राणा और राज्य सह संगठन सचिव ओम दत्त शर्मा मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भवन व मार्ग और सिंचाई विभागों के कर्मचारियों का विभिन्न नीतियों के माध्यम से शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


एलटीसी, रोजगार सुरक्षा और पदोन्नति के उठाए मुद्दे
यूनियन नेताओं ने बताया कि वर्ष 2020-23 ब्लॉक की एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) में रिलेक्सेशन देने की मांग के लिए संगठन कई बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिल चुका है लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम और टर्म अपॉइंटमेंट पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा पत्र जारी करने के लिए 15 जून की समय सीमा निर्धारित की गई थी लेकिन अभी तक किसी कर्मचारी को सुरक्षा पत्र जारी नहीं किया गया। इस अवसर पर महावीर सिंह, पाला राम, नवरंग, संजय सिंह, राजीव कुमार और पहल सिंह आदि मौजूद रहे।

मांगों के लिए सिटी मिजेस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते यूनियन के कार्यकर्ता।

मांगों के लिए सिटी मिजेस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते यूनियन के कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed