{"_id":"67929bab6931c99ee2096244","slug":"maximum-temperature-crosses-23-degrees-due-to-sunshine-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566829-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूप से अधिकतम तापमान 23 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूप से अधिकतम तापमान 23 डिग्री पार
Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोजाना खिल रही धूप से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। वीरवार को भी सुबह से धूप खिलने से ठंड का असर कम दिखा। अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेलि्सयस दर्ज किया गया।
खिली धूप में बुजुर्गों ने पार्कों में बैठकर धूप का लुत्फ उठाया। युवा और बच्चे मैदान में खेलते नजर आए। बाजार में दिनभर भीड़ रही।
सूरज की गर्मी से दिन में जहां लोगों को ठंड से राहत मिल रही है वहीं रात में हवा चलने से ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के लिए चिकित्सकों ने सलाह दी है।
गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में परिवर्तन होने से समतल क्षेत्रों में गर्माहट का असर देखने को भी मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि धूप खिलने से सब्जियों एवं गेहूं कि फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसान इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई न करें और न किसी प्रकार की दवा का छिड़काव करें। मौसम साफ होने के बाद ही सिंचाई करें।