फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   marriege, registration, nagar parishad, officer not meet, kaithal

नवविवाहित जोड़ चार घंटे तक भटकते रहे नगर परिषद कार्यालय में

Tue, 07 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 07 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
marriege, registration, nagar parishad, officer not meet, kaithal
विवाह पंजीकरण के लिए पहुंचे विवाहित जोड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में विवाह पंजीकरण के लिए कई विवाहित जोड़े को घंटों इंतजार करना पड़ा। सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में विवाह पंजीकरण के लिए कई विवाहित जोड़े पहुंचे थे। सुबह फाइलें एक-एक करके ईओ कार्यालय में तो पहुंच गई। लेकिन बाद दोपहर तक भी कई जोड़ों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई शहरों से नवविवाहित जोड़े सुबह नौ बजे ही नगर परिषद के कार्यालय में पहुंच गये थे। लेकिन वहां पर अधिकारी सुबह 10 बजे के पास पहुंचे।
विज्ञापन


मैरेज रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए चंडीगढ़ से आए गुरपाल सिंह ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए चंडीगढ़ से सुबह 6 बजे से चला था। नौ बजे यहां पहुंच गया था। लेकिन अधिकारी यहां से चले गए जिस कारण उन्हें दो घंटो का लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


अधिकारियों को नहीं है कोई परवाह
गांव मंडवाल की सुमन ने कहा कि पहले तो सुबह जल्दी में नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे, लेकिन यहां तो घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सुबह से भूखे प्यास यहां केवल एक हस्ताक्षर करवाने लिए भटक रहे है। लेकिन अधिकारी को इसकी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्ताक्षर के लिए बीता पूरा दिन
गुंड़गांव से आई मुनीषा ने कहा कि वे स्पेशल यहां केवल मैरेज रजिस्ट्रेशन की फाइल पर हस्ताक्षर करवाने आए थे। कल शाम को आए थे अब सुबह से नगर परिषद कार्यालय में बैठे हैं। लेकिन यहां केवल इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

वहां मौजूद वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि जब एक पार्षद ने अपनी गवाही के अनुसार मैरेज रजिस्ट्रेशन पर हस्ताक्षर कर दिए तो ईओ को भी इस पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए। कागजातों के पूरे होने के बावजूद भी लोग परेशान होते हैं।


मैं पूरा दिन कार्यालय में था, जिनके कागजात पूरे नहीं थे, वही आरोप लगा रहे हैं
नगर परिषद के ईओ सुरेश चौहान ने कहा कि मैं पूरे दिन कार्यालय में था। जो लोग मेरे वहां नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं, उनके कागजात पूरे नहीं होंगे। इसलिए वे अपनी कमी को छिपाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने सभी के समय रहते हस्ताक्षर किए और उनके काम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed