फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, dowry murder charges, demand for arrest jammed

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, dowry murder charges, demand for arrest jammed
Married woman dies under suspicious circumstances, dowry murder charges, demand for arrest jammed - फोटो : Kaithal
गांव क्योड़क में शनिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को गांव में ले जाने की बजाए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करनाल रोड बाईपास पर जाम लगा दिया। एसडीएम संजय कुमार व डीएसपी कुलवंत सिंह ने परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन

गांव धौंस निवासी आभे राम ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में शनिवार को बताया कि उसने अपनी लड़की प्रियंका की शादी दिसंबर 2020 में अभिषेक गुलाबा पट्टी गांव क्योड़क के साथ तय की थी। इस दौरान उन्होंने उसकी बेटी को काफी सामान भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता का पति अभिषेक, उसकी सास सुमन, उसका चाचा सुरेश जो कि अविवाहित है और जेठ संदीप ने उसे बार-बार कम दान दहेज लाने के बारे में बारे ताने मारकर परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को दहेज में कार न लेकर आने पर परेशान करने लगे। इस बात को लेकर रोजाना विवाहिता और उसके ससुराल के लोगों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद विवाहिता ने अपने मायके में इसकी सूचना दी। जिस पर उसके पिता ने विवाहिता के ससुराल के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वे नहीं माने। इसके बाद आरोपी अभिषेक ,सुमन व सुरेश ने विवाहिता की ससुराल में पहुंचे उसके पिता के साथ ही झगड़ा किया। इसके बाद शुक्रवार को उसके बेटे प्रदीप के फोन पर अभिषेक के मोबाइल फोन से दोपहर को फोन आया। जिसमें उसकी लड़की प्रियंका ने उसकी माता गुरमीत कौर को बताया कि अभिषेक, सुमन, सुरेश व सन्दीप ने उसके साथ दहेज में कार न लाने पर काफी झगड़ा किया है और उसके साथ हाथापाई की है। जिससे वह काफी परेशान है। इसक बाद विवाहिता की माता गुरमीत कौर ने उसे समझाया कि वह उसके पिता को और रिश्तेदारों को उसकी ससुराल में भेजेगी। इसके बाद बिचौलिए से बात कर सारी बात बताई। उसने कहा कि उसने उन्हें समझा दिया है। लेकिन शनिवार को ही उसके बड़े भाई महेंद्र पाल के पास फोन पर सूचना आई कि उसकी लड़की प्रियंका की मृत्यु हो चुकी है। जब वे गांव क्योङक उसके ससुराल पहुंचे तो यहां एक कमरे में प्रियंका का शव पड़ा मिला और लोहे के गार्डर से चुनी बंधी हुई थी। मायके वालों ने आरोपी अभिषेक, सुमन, सुरेश और संदीप पर दहेज में कार व गहने न लाने की वजह से मिलकर विवाहिता की हत्या करने के आरोप लगाए है। इसके बाद आरोपियों ने चुन्नी के साथ लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतिका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति अभिषेक, सास सुमन, जेठ संदीप व सुरेश के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद गांव धौंस से भारी संख्या में आए परिजनों, महिलाओं व अन्य परिचितों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करनाल रोड बाईपास चौक पर जाम लगा दिया। करीब पौने घंटे तक चौक पर जाम लगा रहा। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम संजय कुमार व डीएसपी कुलवंत सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शव गांव धौंस में लेकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed