Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman dies by hanging; FIR registered against father-in-law and four sisters-in-law

Kaithal News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, ससुर और चार ननदों पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging; FIR registered against father-in-law and four sisters-in-law
मृतका किरण।
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के गांव ककहेड़ी में बुधवार रात को 33 वर्षीय विवाहिता किरण ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने उनके ससुर और चार ननदों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलवेड़ी, जिला करनाल निवासी जगतार सिंह ने बताया कि किरण उनकी भतीजी थी। उनकी शादी करीब 15 साल पहले गांव ककहेड़ी में हुई थी। शादी के बाद किरण को एक बेटा और एक बेटी हुई। करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में उनके पति की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद उनकी सास का भी निधन हो गया। इसके बाद किरण अपने ससुर लखविंदर और चार ननदों के साथ गांव में रह रही थी।
विज्ञापन

मारपीट करने और अपशब्द कहने के लगाए आरोप
जगतार सिंह ने आरोप लगाया कि किरण का ससुर और ननदें उनको पीटते थे। उससे घर का पूरा काम करवाया जाता था और छोटी-छोटी बातों पर अपशब्द कहकर परेशान किया जाता था। आरोप है कि लगातार मिल रही प्रताड़ना से वे मानसिक रूप से परेशान थीं। इसी से तंग आकर किरण ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

सीवन थाना के जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के चाचा की शिकायत पर ससुर लखविंदर और चार ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।- हरदीप सिंह, डीएसपी

मृतका किरण।

मृतका किरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed