{"_id":"6966a2950ffa37b1ed03c0be","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-thrown-out-of-home-kaithal-news-c-18-1-knl1004-823613-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
Wed, 14 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। करीब 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट करने, झगड़ा करने, घर से बाहर निकालने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर सीवन थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज में रुपये लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। जब उसने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो आरोपी का व्यवहार हिंसक हो गया। पीड़िता के अनुसार, उसे कई बार बेरहमी से पीटा गया और घर से निकाल दिया गया।
शिकायत में यह बताया
पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2025 में प्रीतपाल नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने दहेज में नकद रुपये लाने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी उसके साथ आए दिन झगड़ा करता, मारपीट करता और उसे जान से मारने की धमकी देता था।शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कई बार पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह साफ कहता रहा कि वह उसके साथ घर नहीं बसाएगा। पीड़िता के अनुसार, उसे लगातार कई महीनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अंततः आरोपी ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।