फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman alleges rape, case registered

Kaithal News: विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman alleges rape, case registered
कैथल। सदर थाना कैथल के अधीन आने वाले एक गांव में एक 35 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में विवाहिता ने आरोपी पर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना कैथल में दी गई शिकायत एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 15 फरवरी को उसका पति किसी काम से उनकी रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह घर पर अपने कमरे में सो रही थी। ऐसे में रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी सतीश उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसके जबरदस्ती कर गलत काम किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे आरोपी वहां से भाग गया। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed