फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Marks will be put to park the vehicle

वाहन खड़े करने को लगाए जाएंगे निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Marks will be put to park the vehicle
कैथल। शहर में शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे। नगर परिषद की ओर से इसके लिए शहर में सभी जगहों पर निशान लगाए जाएंगे ताकि वाहन खड़े करने की जगह चिह्नित हो सके। ये निर्देश शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में जारी किए गए।
विज्ञापन

बैठक में आला अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय के बाहर, फिर सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर व अंदर, इसके बाद श्मशान घाट, कम्यूनिटी सेंटर, सभी मार्केट व बाद में सडक़ों पर शहर में वाहन खड़े करने के लिए निशान लगाए जाएंगे। इन निशान के अंदर ही वाहन खड़े किए जाएंगे। जो वाहन इसके बाहर खड़ा मिलेगा, उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे शहर में रहती है जाम की समस्या
इस समय शहर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों व सडक़ों पर दिन भर जाम की समस्या रहती है। लोग वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। जिससे अन्य लोगों को परेशानी होती है। ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने निर्देश जारी किए हैं कि शहर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित ढंग से होनी चाहिए। इसके लिए पूरे शहर में सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, मार्केट आदि जगहों पर वाहन खड़ा करने के लिए निशान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed