{"_id":"5f551f718ebc3e3685326439","slug":"market-reber-kaithal-news-knl43331099","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दी चेतावनी अनाज मंडी में चल रही सरिये की दुकानें हों बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दी चेतावनी अनाज मंडी में चल रही सरिये की दुकानें हों बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में प्लेट फार्म पर कई दुकानों के सामने पड़े सरिये सीजन में किसानों व आढ़तियों की परेशानी का कारण बने रहते हैं, जिनको उठवाने को लेकर भाकियू व आढ़ती हर सीजन के दौरान इसकी शिकायत मार्केटिंग बोर्ड से लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी करते हैं। कमेटी की तरफ से सरिया उठवाने को लेकर हर सीजन में इन दुकानदारों को बाकायदा नोटिस भी जारी किए जाते हैं, लेकिन ये दुकानदार संगठित होकर अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाकर ऐसे ही सरिया डाल कर रखते हैं।
सीजन के दौरान आसपास के आढ़तियों को अपने किसानों की फसल डलवाने में तो परेशानी होती ही है, रात के समय कई किसान दुर्घटनाग्रस्त और चोटिल भी हो जाते है। मंडी में इस समय में भी यही हाल है, जबकि अब कुछ ही दिनों में धान का सीजन शुरू होने वाला है।
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह कसाना व अनेक किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार धान के सीजन में अनाज मंडी में अनाज के सिवाय अन्य समान डालने का भाकियू विरोध करेगी और कोई भी समान नहीं डालने देगी। जो भी व्यापारी अन्य समान डालेगा, उसकी दुकान के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अगर शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तो भाकियू उनका घेराव करेगी। अनाज मंडी किसानों के लिए फसल डालने व बेचने के लिए न कि अन्य समान डालने के लिए।
विज्ञापन
अनाज मंडी में अन्य समान डालने वालों को बाकायदा पहले से ही नोटिस जारी कर दिए हैं, उसके बावजूद भी समान न उठाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त एवं एसडीएम. को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए पत्र लिखा हुआ है। जैसे ही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है, उसी दिन पुलिस फोर्स के साथ तुरंत प्रभाव से इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभिनव वालिया, सचिव मार्केट कमेटी पूंडरी