फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Market ready on Dhanteras, business worth crores will be done

Kaithal News: धनतेरस पर बाजार तैयार, होगा करोड़ों का कारोबार

Tue, 29 Oct 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Market ready on Dhanteras, business worth crores will be done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। बाजार तैयार है और दिन भर में करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा धन बरसने की व्यापारियों को आस है। इसके साथ बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफा व्यापारियों ने भी जमकर तैयारी की है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में एडवांस बुकिंग भी देखने को मिल रही है। धनतेरस पर बड़ी संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। इस ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने कई आकर्षक ऑफर भी रखे हैं।
विज्ञापन


भारत टीवीएस के निदेशक गुरचरन सिंह ने कहा कि लोग धनतेरस पर अधिकांश लोगों ने दो पहिया वाहन को चुना है। एक बार फिर से लोगों का पेट्रोल वर्जन दो पहिया वाहन की आरे रुझान बढ़ा है। गुरचरन सिंह ने बताया कि बीते वर्ष से भी अधिक इस बार लोग दोपहिया वाहन की खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली के लिए 30 के करीब ऑर्डर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के हैं पुख्ता प्रबंध ः वहीं, धनतेरस और दीपावली को देखते हुए पुलिस ने शहर के बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई है। इसके तहत यातायात नियंत्रण के प्रबंध पुख्ता करने के साथ चोरी या छीनाझपटी जैसी घटनाएं न हो, अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

बस स्टैंड, रेल स्टेशन और चौराहों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया है।

विशेषकर धनतेरस पर बाजारों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई है। धनतेरस के दिन भारी भीड़ के चलते बाजारों में जाम की स्थिति रहती है। लोग अपने घरों के लिए सामान खरीदने अधिक संख्या में बाजार में पहुंचते हैं।

तलाई बाजार और सर्राफा बाजार में तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को पैदल निकलने का रास्ता भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में भीड़भाड़ पर नियंत्रण पुलिस के लिए भी एक चुनौती होता है।

मुख्य बाजार के अलावा छात्रावास रोड, रेलवे गेट, नरवानियां बिल्डिंग, शहीद भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, कमेटी चौक, पुराना बस स्टैंड, पिहोवा चौक और पार्क रोड पर भी पुलिस की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि यहां जाम की स्थिति पैदा न हो। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद किया गया है।

त्योहारी सीजन में सबसे अधिक भीड़ इन्हीं स्थानों पर देखने को मिलती है। शहर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए हैं। सुरक्षा के तहत महिला एवं पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया है। शहर में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आएंगी। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की टीमें व राइडर बाजारों में गश्त कर रहे हैं।
ये रहेगा धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर के पुजारी पंडित प्रेमशंकर ने बताया कि इस बार धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक व शाम चार बजे से रात आठ बजकर 27 मिनट तक रहेगा। धन्वंंतरी एवं कुबेर पूजन शाम छह बजकर 28 मिनट से लेकर रात आठ बजकर 23 तक रहेगा।


धन लक्ष्मी योग

n
रात 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक।

n
शाम छह बजकर 28 मिनट से लेकर रात आठ बजकर 23 तक।

n
खरीदारी का शुभ मुहूर्त साढ़े 12 से ढाई बजे तक व शाम चार बजे से रात आठ बजकर 27 मिनट तक।

सबसे ज्यादा बिकेंगे बर्तन

इस बार धनतेरस में सबसे ज्यादा खरीदारी बर्तनों और इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों की होने का अनुमान है। दरअसल, सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में शगुन के लिए लोग बर्तन और जरूरी इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों की खरीद करने का मन बना रहे हैं। बाजार में कई जगहों पर बर्तनों के स्टाॅल लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed