फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   market, problem, water logging, shopkeeper facing problem, kaithal

यहां नालियों का पानी बहता है सड़क पर

Sun, 15 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 15 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
market, problem, water logging, shopkeeper facing problem, kaithal
मेन बाजार में नहीं होती सफाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के मेन बाजार में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। यहां कभी कभार ही कर्मचारी सफाई करने के लिए आते हैं। नालियां हमेशा गंदगी से अटी रहती है। इस कारण कुछ जगहों पर नालियां जाम हो गई है और पानी सड़क पर बह रहा है। गंदगी के कारण कड़ाके की ठंड में भी मच्छरों का प्रकोप कायम है। जिससे दुकानदारों का जीना मुहाल हो चुका है। इसके अलावा अतिक्रमण से भी दुकानदार परेशान हो चुके हैं। शहर के प्रमुख चौकों पर बहुत कम ऊंचाई पर बिजली की तारों का जंजाल बना है। इस कारण कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। मेन बाजार की सड़कें तंग होने के कारण पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

 
नालियों की सफाई की जहमत तक नहीं उठाते कर्मचारी
दुकानदार अश्विनी ने बताया के मेन बाजार का जितना भी क्षेत्र है। यह दो वार्डों में बंटा है। यहां सफाई कर्मचारी कभी कभार ही आते हैं। बाजार का दो वार्ड में बंटे होने के कारण सफाई कर्मचारी सफाई करने में हिचकिचाते हैं। यहां नालियों में गंदगी की खुद ही सफाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन


अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब
शास्त्री मार्केट स्थित दुकानदार नवीन ने बताया कि बाजार में स्ट्रीट लाइटें तो हैं, लेकिन यह अधिकतर खराब हैं। इसकी शिकायत कई बार कमेटी को कर चुके हैं। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अगर बाजार में स्ट्रीट लाइटें सही तरीके से चलें तो शरारती तत्वों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की तारों के जंजाल बड़ा हादसा होने का डर
दुकानदार विरेंद्र ने बताया कि बाजार में स्थित लोहे के खंभों के ऊपर ही बिजली की तारों का जंजाल बना हैं। यहां स्पार्किंग होती रहती है। नीचे कपड़े और जूतों के शोरूम बना होने के कारण यहां अधिक नुकसान हो सकता है।

 
अतिक्रमण से लगता जाम, ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी नहीं दिखते
दुकानदार मोनू ने कहा कि बाजार की गलियां तंग हैं। जिसको लेकर यहां पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। दूसरा दुकानों के आगे ही मोटरसाइकिलों को खड़ा किए जाने के कारण यहां हमेशा अतिक्रमण रहता है। जाम की समस्या पर पुलिस कर्मचारी यहां आने की जहमत नहीं उठाते।

बाजार में जो भी समस्या है। उनका पता लगाया जाएगा। नगर परिषद से संबंधित समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
यशपाल प्रजापति, चेयरमैन नगर परिषद कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed