फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Market buzzes, waited for hours to apply mehndi, today make up

करवाचौथ पर बाजार गुलजार, मेहंदी के लिए घंटों इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Market buzzes, waited for hours to apply mehndi, today make up
करवाचौथ से एक दिन पहले शनिवार को बाजार गुलजार दिखे। खास तौर पर मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। सुहागिनों ने घंटों इंतजार कर हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाई।
विज्ञापन

शहर के मेन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी मार्केट में देर शाम तक मेहंदी, श्रृंगार, पूजन सामग्री, ब्यूटी पॉर्लर, कपड़े की दुकानों में भीड़ लगी रही। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं मेहंदी लगाने के लिए जगह-जगह स्टॉल सजाए गए, जिस पर देर शाम तक महिलाओं की कतार लगी रही। एक हाथ में अलग-अलग डिजाइन के लिए 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक लिए गए। इसके अलावा श्रृंगार के सामान की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने रंग-बिरंगी व कई डिजाइनों में चूड़ी एवं कड़े, नेकलेस, बिंदी सहित सोलह श्रृंगार के सामान की खरीदारी की, जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ है, उनमें अधिक उत्साह दिखा।
विज्ञापन

मेहंदी डिजाइनर हरीश ने बताया कि मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं सुबह से ही आ रही हैं। सभी महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार हाथों पर मेहंदी का डिजाइन करवा रही हैं, जिन महिलाओं को पहला करवाचौथ है वह थ्री डी और फलोरल कट डिजाइन अधिक पसंद कर रही हैं। इसके अलावा बांबेकट, फिगरवर्क, मारवाड़ी, राजस्थानी व गोलचक्र डिजाइन भी करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव विवाहिता अंजू ने बताया कि उनकी शादी के बाद यह पहला करवाचौथ है। ऐसे में इस व्रत को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। सुहागिनों के लिए करवाचौथ का व्रत बहुत ही महत्व रखता है। क्योंकि यह व्रत पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है, ऐसे में जितनी गहरी मेहंदी रचेगी उतना गहरा ही पति-पत्नी में प्यार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed