{"_id":"684b2ca6b390c810de0dca93","slug":"marathon-will-be-held-in-the-district-on-july-13-cm-naib-singh-will-flag-it-off-kaithal-news-c-18-1-knl1004-668778-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में 13 जुलाई को होगी मैराथन, सीएम नायब सिंह दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में 13 जुलाई को होगी मैराथन, सीएम नायब सिंह दिखाएंगे हरी झंडी
Fri, 13 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आगामी 13 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैथल में आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी (कम्युनिटी, पुलिसिंग एवं आउटरीच) आईजी पंकज नैन ने लघु सचिवालय परिसर में जिले के अधिकारियों की बैठक में दी।
आईजी पंकज नैन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मैराथन को भव्य बनाने के लिए अपने-अपने विभागों की तैयारियां समय रहते पूरी करें। इस वर्ष मैराथन का थीम ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ रखा गया है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका एक हिस्सा यह मैराथन आयोजन है। जिला प्रशासन मैराथन के लिए रूट तय करेगा, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे। मंच पर कलाकारों द्वारा ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकतम युवाओं व नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें धावक अपना पंजीकरण कर सकेंगे। जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक, धार्मिक, महिला संगठन, व्यापारिक एवं अन्य संगठनों के लोग इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हों।
सरपंच और पार्षद भी अपने क्षेत्रों से लोगों को इस मैराथन में भाग लेने और जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित करें। आईजी नैन ने कहा कि मैराथन में भाग लेने वाले धावकों की संख्या काफी रहती है, जिसमें कई विदेशी धावक भी शामिल होते हैं। इसलिए रूट की सुरक्षा, गड्ढों की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। समाजसेवी संस्थाएं मैराथन के रूट पर स्टॉल भी लगा सकती हैं।
डीसी प्रीति ने कहा कि मैराथन के आयोजन के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं और आयोजन भव्य होगा। जिले के भारी युवा वर्ग समेत बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
इस अवसर पर एसपी आस्था मोदी, आरटीए गिरीश कुमार, एसडीएम अजय कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, आउटरीच कार्यक्रम सलाहकार पंखुड़ी गुप्ता, सुमित सैनी, बलदेव सिंह, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शिव शंकर पाहवा, नरेश कुमार ढुल, सुभाष नारंग, बलवंत, टेकचंद, कुलदीप, राजकुमार, प्रमोद, अशोक सैनी, सतपाल सैनी, गोविंद गर्ग, धर्मपाल, आरकेएसडी कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. सत्यवीर मैहला, डा. बीरबल दलाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।