फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Many officers did not attend the meeting, expressed displeasure

Kaithal News: बैठक में नहीं पहुंचे कई अधिकारी,जताई नाराजगी

Fri, 17 Jan 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Many officers did not attend the meeting, expressed displeasure
कैथल। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने वीरवार को नगर परिषद कैथल में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों व जिला टास्क फाेर्स कमेटी की बैठक ली। उन्होंने जिले भर में स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की फीडबैक ली। उन्होंने बिंदुवार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सफाई को लेकर न केवल अधिकारियों से जानकारी ली बल्कि कैथल जिले को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने माघो माजरी में बंद पड़े गोसंवर्धन प्रोजेक्ट व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में भी फीडबैक लिया और ठप पड़े गोसंवर्धन प्रोजेक्ट पर अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि जिस प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री ने स्वयं उद्घाटन किया और उद्घाटन भी अभी अगस्त महीने में ही हुआ था और वह प्रोजेक्ट अभी से बंद हो गया है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस प्रोजेक्ट को जल्दी चालू करें।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में जब अधिकारियों से जबाव तलब किया गया तो अधिकारियों का कहना था कि ट्रैक्टर ना होने की वजह से प्रोजेक्ट में समस्या आ रही और बाकी सब उनकी तैयारी है। कर्मचारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जांबा, नैना गांवों के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि कैथल ब्लाक के 10 से 15 गांव ऐसे हैं जो बिल्कुल चकाचक हैं। अधिकारियों ने उपाध्यक्ष से एक महीने का समय मांगा और कहा कि एक महीने में हम सभी सार्वजनिक शौचालय चकाचक कर देंगे और शहर को भी स्वच्छ बनाएंगे। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर महीने जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों का होना जरूरी है। अर्बन व ग्रामीण दोनों की अलग अलग बैठकें होनी चाहिए। सदस्यों को नगर परिषद के ईओ और अधिकारियों को डीएमसी स्वयं फोन करेंगे। उन्होंने गायक फौजी कर्मवीर को स्वच्छता अभियान के ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया।
समाज के लोगों को साथ जोड़ें : स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि सफाई अभियान सिर्फ सफाई कर्मचारियों का काम नहीं है, इसमें जन भागीदारी का होना आवश्यक है। सफाई अभियान को असरदार बनाना है तो समाज के लोगों को साथ जोड़ना होगा। लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना भी हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें, ताकि इस सफाई अभियान को सफल बनाया जा सके। आने वाली पीढ़ी को हमें सुखद जीवन प्रदान करना है तो इसी लक्ष्य को निर्धारित करके सफाई अभियान को आंदोलन का रूप देना है।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों का बैठक में न पहुंचने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में सवाल जबाव किया। कहा कि बैठक में विधायक व जिलाध्यक्ष का पहुंचना भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पहले उन्हें टास्क फोर्स कमेटी की लिस्ट उपलब्ध करवाई जाए। इस पर उन्होंने बारी-बारी से अधिकारियों से पूछा कि कमेटी के सदस्य बैठक में क्यों नहीं है। जब तक इस बैठक में कर्मचारी व अधिकारियों के साथ साथ सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, शैक्षणिक संगठनों के सदस्य नहीं होंगे तब तक जिला स्वच्छ नहीं हो सकता है। क्योंकि स्वच्छता में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें जिले को स्वच्छ बनाना है तो फॉरमल्टी नहीं करनी है। उन्होंने डीएमसी से कहा कि क्या आपने पत्र को फॉलो किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed