फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Many competitions will be held on Voters Day: DC

Kaithal News: मतदाता दिवस पर होंंगी कई प्रतियोगिताएं ः डीसी

Thu, 16 Jan 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Many competitions will be held on Voters Day: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज व स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने दी है।

उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि समावेषी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की ओर से अग्रसर थीम पर आयोजित होंगी। 16 जनवरी को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय (स्नातकोत्तर) कैथल में निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रत्येक महाविद्यालय को एक टीम माना जाएगा, जिसमें दो से तीन छात्र/ छात्राएं एक समूह में अपनी रंगोली प्रस्तुति करेंगे। इस प्रतियोगिता का समय 40-45 मिनट होगा। इसके अलावा निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागी हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में अपना निबंध लिख सकता है। यह निबंध 500 से 700 शब्दो का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी उक्त विषय पर चार से छह मिनट तक अपना भाषण प्रस्तुत करेगा। चार मिनट के बाद एक बैल बजाई जाएगी, जिसके उपरांत दो मिनट के अंदर प्रतिभागी को अपना भाषण समाप्त करना होगा। इन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed