{"_id":"68b8a3400608e79b6a079a14","slug":"many-bus-services-of-punjab-himachal-closed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-730732-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाब-हिमाचल की कई बस सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाब-हिमाचल की कई बस सेवाएं बंद
Thu, 04 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लगातार चार-पांच दिनों से जारी बारिश और बाढ़ के हालात ने रोडवेज की बस सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है। कैथल डिपो से पंजाब और हिमाचल प्रदेश जाने वाली कई बसों को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, इन मार्गों पर बसों का संचालन संभव नहीं होगा।
कैथल डिपो से पठानकोट, शिमला और जम्मू-कटरा जाने वाली बसें फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। वहीं अमृतसर जाने वाली बस अब लुधियाना तक ही चलाई जा रही है। बाढ़ और भूस्खलन से 12 बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए सीधी बस सेवा रोक दी गई है। इन रूटों की बसों को फिलहाल केवल चंडीगढ़ या पठानकोट तक ही भेजा जा रहा है।
इससे यात्रियों को पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू जाने के लिए बीच रास्ते में बसें बदलनी पड़ रही हैं। बस अड्डा प्रभारी निरंजन ने बताया कि एक बस भूस्खलन की वजह से तीन-चार दिन तक पहाड़ों में फंसी रही, जिसे अब वापस लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए जहां तक रास्ता सुरक्षित होगा, बसें वहीं तक चलाई जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौसम सामान्य होने के बाद ही सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा।