{"_id":"67c8b09a0e99efd3f308a9fb","slug":"mantra-given-to-avoid-fraud-kaithal-news-c-18-1-knl1004-595754-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धोखाधड़ी से बचने का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धोखाधड़ी से बचने का दिया मंत्र
Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की एनएसएस टीम की ओर से राजकीय प्राथमिक स्कूल खुराना में आयोजित शिविर के पांचवें दिन भी सूर्य नमस्कार और योग किया गया।
शिविर की शुरुआत एनएसएस प्रार्थना और गीत के साथ हुई। इस शिविर का मुख्य विषय ‘सशक्त भारत: युवा को सशक्त बनाना, भारत को सशक्त बनाना’ है। शिविर के पहले चरण में स्वयंसेवकों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। दिन के मुख्य अतिथि आरकेएसडी शाखा के मैनेजर अजय अमन ने बैंकिंग के बारे में जानकारी साझा की और धोखाधड़ी से बचने के लिए सुझाव दिए।
भोजन के बाद स्वयंसेवकों ने पाडला स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया। सत्र का संचालन जगदीश और पुनीत धीमान ने किया। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात कानून और साइनबोर्ड के बारे में जानकारी दी और सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन करने की सलाह दी।
डॉ. संजय गर्ग, डॉ. राजेश देशवाल और अनिता ने शिविर के दौरान सभी गतिविधियों का समन्वय किया। प्राचार्य डॉ. एसएस मेहला ने स्वयंसेवकों को शिविर से अधिक सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहें आमजन : डीसी
कैथल। वर्तमान डिजिटल युग में साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। बैंकिंग धोखाधड़ी, यूपीआई फिशिंग, फेक लिंक और अन्य ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।
यह अपील डीसी प्रीति ने आमजन से की है। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर क्राइम की घटना होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें, क्योंकि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में जितना जल्दी सूचना पुलिस व अन्य संबंधित एजेंसियों तक पहुंचती है। साइबर अपराध को रोकने की संभावना उतना ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की शिकायत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से www.cybercrime.gov.in वेबसाइट और 1930 साइबर हेल्पलाइन उपलब्ध करवाई है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कहा कि जिला प्रशासन साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आमजन को चाहिए कि वे सतर्कता बरतें और अपने परिवार, दोस्तों को भी इसके बारे में जागरूक करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उन्हें साइबर सुरक्षा की बुनियादी जानकारी देना है। संवाद