{"_id":"e3fe8d93094a9369531bec46d17bd358","slug":"manoj-won-gold-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल के मनोज ने फिर जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के मनोज ने फिर जीता गोल्ड
कैथल
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खेली गई ऑल इंडिया इंटर रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार ने एक बार फिर से गोल्ड जीता है। मनोज ने फाइनल मुकाबले में बॉक्सर बिजेंदर सिंह के चेचेर भाई बलविंदर को बड़े अंतर से पराजित कर गोल्ड जीता है। साथ ही उसे बेस्ट बॉक्सर भी चुना गया। बॉक्सर मनोज के प्रशिक्षक एवं बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप पांच से आठ मार्च तक आगरा में हुई।
प्रतियोगिता में देश भर से रेलवे मंडलों से करीब 40 बॉक्सरों ने भाग लिया था। बॉक्सर मनोज ने 64 किलोमीटर भार वर्ग में बॉक्सर बलिंदर को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मनोज के परिवार में खुशी है। गांव राजौंद व कैथल में मनोज के गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई। मनोज के पिता शमशेर सिंह, मां कमला देवी ने कहा कि मनोज ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश व जिले के साथ-साथ रेलवे का नाम रोशन किया है।
जिला प्रशासन व खेल विभाग के अधिकारियों ने भी मनोज को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। बॉक्सर मनोज कुमार के बड़े भाई मुकेश ने भी इस प्रतियोगिता में 56 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है।