फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mannu of Kaithal was first in Judo, Jyoti of Jind was second

Kaithal News: जूडो में कैथल की मन्नू प्रथम, जींद की ज्योति रहीं द्वितीय

Sat, 04 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mannu of Kaithal was first in Judo, Jyoti of Jind was second
45 आरकेएसडी खेल स्टेडियम में जूडो खेलते ​खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को आरकेएसडी खेल स्टेडियम, कैथल में किया गया। यह 58वीं प्रतियोगिता 3 से 5 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के करीब 2800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेट मुकाबले में यमुनानगर और पंचकूला की टीमें विजेता बनीं। इसी प्रकार जूडो 36 किग्रा वर्ग में कैथल की मन्नू प्रथम और जींद की ज्योति द्वितीय रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार, एचसीएस उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी ने की। इस अवसर पर रमेश चहल, सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) ने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों से लगभग 2800 खिलाड़ी, लड़के और लड़कियां, प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार प्रतियोगिताओं में कराटे, जूडो और क्रिकेट की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ किया गया और इसके बाद मार्चपास्ट का आयोजन हुआ। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, डीपी, पीटीआई और शारीरिक शिक्षा सहायक नियुक्त किए गए हैं। प्रतियोगिताओं के आयोजन के तहत क्रिकेट को पुलिस लाइन कैथल ,कराटे आरकेएसडी स्टेडियम कैथल तथा जूडो पीएम श्री कन्या विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल में करवाया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई।





प्रतियोगिता के परिणाम:

क्रिकेट (अंडर-17, लड़कियां):

यमुनानगर ने अंबाला को हराया।

पंचकूला ने पानीपत को मात दी।



जूडो (लड़कियां):

36 किलोग्राम: मन्नू (कैथल) - प्रथम, ज्योति (जींद) - द्वितीय

70 किलोग्राम: दीक्षा (झज्जर) - प्रथम, रितिका (सोनीपत) - द्वितीय



प्लस 70 किलोग्राम: पलक (कुरुक्षेत्र) - प्रथम, खुशी (हिसार) - द्वितीय



जूडो (लड़के):



81 किलोग्राम: भव्य (सोनीपत) - प्रथम, हैप्पी (भिवानी) - द्वितीय



90 किलोग्राम: चिराग (नूह) - प्रथम, इसान (सोनीपत) - द्वितीय



प्लस 90 किलोग्राम: दिव्य (सोनीपत) - प्रथम, दीपांशु (रोहतक) - द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed