Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manjeet Dhull shines in boxing

Kaithal News: बॉक्सिंग में चमक रहीं मनजीत ढुल

Tue, 28 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Manjeet Dhull shines in boxing
मंजीत ढुल को सम्मानित करते कोच व अन्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरसौला गांव की रहने वाली मनजीत ढुल ने सीमित संसाधनों के बावजूद खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। साधारण परिवार से आने वाली मनजीत आज अपनी मेहनत और लगन के दम पर सरकारी नौकरी के साथ-साथ बॉक्सिंग में भी कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।

मनजीत ढुल के पिता सुभाष चंद निजी कार्य करते हैं। परिवार में चार बहनें हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं रही, लेकिन इसके बावजूद परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। मनजीत ने 10 मार्च 2024 को ग्रुप-डी में सरकारी नौकरी ज्वाइन की और जीएसएसएस चंदाना में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन


मनजीत बताती हैं कि उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में वर्ष 2015 में बॉक्सिंग शुरू की थी। शुरुआती दौर में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। वर्ष 2020 तक सक्रिय रूप से बॉक्सिंग खेलते हुए उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल के साथ-साथ मनजीत ने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की और एचटेट, सीटेट व पीएसटेट जैसी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कीं। यह उनके समर्पण का उदाहरण है कि उन्होंने खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाते हुए सफलता प्राप्त की। मनजीत की इस उपलब्धि यात्रा में उनके कोच शमशेर, गुरमीत और विक्रम ढुल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका कहना है कि माता-पिता और कोच के सहयोग व मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। मनजीत का सपना कुछ अलग करने और अपने परिवार का नाम रोशन करने का था। आज वह अपनी मेहनत से न केवल अपने परिवार बल्कि जिले का नाम भी रोशन कर रही हैं। आज मनजीत ढुल उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनका संघर्ष यह साबित करता है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उपलब्धियां
n
2017 में खेल महाकुंभ में प्रथम स्थान

n
2017 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉक्सिंग में तृतीय स्थान

n
2018 में 13वीं जूनियर महिला स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान

n
2018 में 11वीं जूनियर महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भागीदारी

n
2019 में 11वीं सब-जूनियर महिला हरियाणा स्टेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

n
2019 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉक्सिंग में प्रथम स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed