{"_id":"66ce4377c358f46f66058374","slug":"manishs-team-in-mehndi-simrans-team-first-in-rangoli-kaithal-news-c-18-1-knl1004-462131-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेहंदी में मनीष, रंगोली में सिमरन की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेहंदी में मनीष, रंगोली में सिमरन की टीम प्रथम
Wed, 28 Aug 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। भारत विकास परिषद फतेहपुर पूंडरी शाखा की तरफ से सांस्कृतिक पखवाड़ा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ट्योंठा में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता करवाई। मेहंदी प्रतियोगिता में मनीष और रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन की टीम को पहला स्थान मिला।
कार्यक्रम की संयोजिका अनु जिंदल रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और वंदे मातरम से हुई। मंच संचालन महिला सहभागिता प्रमुख निधि मोहन ने किया। लगभग 45 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली का थीम पर्यावरण और स्वच्छ भारत रखा गया था।
निधि मोहन ने संस्था के बारे में, कार्यक्रमों के बारे में बताया और बच्चों को हस्त कला का महत्व और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, किरण प्रीत द्वितीय, महक तृतीय चुनी गईं। रंगोली में सिमरन टीम प्रथम, स्वाति टीम द्वितीय व इजानवी और अंकिता टीम चुनी गई। बच्चों को शील्ड, पदक और उपहार देकर सम्मानित किया। बाद में सभी को कॉपी और पेन वितरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल रोशन लाल ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। शाखा अध्यक्ष परवीन मित्तल और सदस्यों ने प्रिंसिपल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अध्यापक सुमन और मीना खुराना का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। शाखा अध्यक्ष प्रवीन मित्तल, संरक्षक विनोद बंसल, महिला सहभगिता प्रमुख निधि मोहन, डॉ. मनीषा मंगल, वंदना मित्तल और अनु जिंदल मौजूद रहे।