{"_id":"61880e868c1b9b4a8f43cf3d","slug":"mandeep-among-boys-and-komal-among-girls-is-the-best-player-kaithal-news-knl88864729","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कों में मनदीप और लड़कियों में कोमल सबसे बेहतर खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों में मनदीप और लड़कियों में कोमल सबसे बेहतर खिलाड़ी
विज्ञापन
Mandeep among boys and Komal among girls is the best player
- फोटो : Kaithal
सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। यह प्रतियोगिता जिला हैंडबाल एसोसिएशन की ओर से करवाई गई है। सीनियर पुरुष वर्ग में मनदीप सिसमौर और सुमित, सीनियर महिला वर्ग में कोमल कैथल और सविता, जूनियर लड़कों में अशोक सिसमौर व निर्मला कांगथली, सब जूनियर लड़कों में गोल्डी व विवेक, सब जूनियर लड़कियों में सुविंद्र व नवगीत को बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।
एसोसिएशन के सचिव दिलावर सिंह और प्रधान डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिलेभर से सीनियर और जूनियर लड़के और लड़कियों की करीब 36 टीमों ने भाग लिया। एक टीम में 16 खिलाड़ी हैं। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी महेश गोगिया ने शिरकत की।
उन्होंने हैंडबॉल के सभी खिलाड़ियों का परिचय किया और खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के लिए 11 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी। इसमें जिले भर से करीब 12 टीमों ने फाइनल मैच खेला। हैंडबॉल कोच राजेश कुमार व प्रशांत राय ने बताया कि रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इसमें विजेता खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सीनियर पुरुष में सिसला-सिसमौर की टीम पहले, ग्योंग दूसरे, सीनियर महिला टीम में कैथल पहले, कांगथली दूसरे व सीवन तीसरे, जूनियर लड़कों में ग्योंग पहले, कैथल दूसरे, जूनियर लड़कियों में सिसला-सिसमौर पहले, कांगथली दूसरे व कैथल तीसरे, सब जूनियर लड़कों में कैथल पहले, ग्योंग दूसरे व सब जूनियर लड़कियों में सिसला-सिसमौर पहले व सीवन दूसरे व कांगथली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।