{"_id":"652cdfc3ade645542507bfd8","slug":"manager-of-finance-company-ran-away-with-lakhs-of-rupees-kaithal-news-c-18-1-knl1012-242354-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फाइनेंस कंपनी के लाखों रुपये लेकर भागा प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फाइनेंस कंपनी के लाखों रुपये लेकर भागा प्रबंधक
Mon, 16 Oct 2023 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कलायत स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी का प्रबंधक कंपनी के पांच लाख 29 हजार 678 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक निजी फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी कंपनी महिलाओं के आर्थिक उत्थान व व्यवसाय करने के लिए समूह लोन देती है। झंडा खुर्द पंजाब निवासी भूपेंद्र सिंह उनकी कंपनी में कलायत शाखा में प्रबंधक है। रोजाना एकत्र किया हुआ पैसा कंपनी के बैंक खाते में जमा करवाना होता है।
आरोपी ने 26 से 28 जून तक एकत्र किए गए कंपनी के पांच लाख 29 हजार 678 रुपये बैंक खाते में जमा नहीं करवाए। साथ ही कार्यालय में रखे अन्य कर्मचारियों के दस्तावेज भी गुम कर दिए। भूपेंद्र कंपनी के पैसे लेकर भाग गया है। ऐसा करके आरोपी ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।