फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Management is not taking lessons from earlier accidents on the canal

Kaithal News: हादसे ने सभी को झकझोरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Management is not taking lessons from earlier accidents on the canal
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन


कैथल/पूंडरी। गांव मूंदड़ी में सिरसा ब्रांच नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला, उसकी दो पुत्र वधुओं और चार पोतियों की मौत हो गई। हालांकि हादसे के तुरंत बाद ही गांव मूंदड़ी के ग्रामीण, पुलिस प्रशासन, यहां तक कि एसएचओ स्वयं बचाव के लिए नहर में कूद पड़े लेकिन जब तक कार और उसमें सवार लोगों का पता लगा, तब तक देर हो चुकी थी।

मृतक बुजुर्ग महिला का एक बेटा रहता है विदेश में

मृतक बुजुर्ग महिला चमेली देवी का बड़ा बेटा प्रवीन स्पेन गया हुआ है और प्रवीन का 12 वर्षीय बेटा एक दिन पहले ही अपने पड़ोस के चाचा संदीप के साथ गांव गुहणा में बाबा की समाधी पर सेवा के लिए चला गया था।
विज्ञापन

कार चालक कर्मजीत उर्फ काला की हालात भी गंभीर बताई जा रही है जिसे हायर सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है। ऐसे में महिला के परिवार और रिश्तेदारों को संभालने के लिए अब केवल उसका एक बेटा प्रवीन और पोता ही है। परमजीत दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। कुछ दिनों पहले ही ये सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। ग्रामीणों के अनुसार वह पहली बार ही अपने परिवार के साथ अपनी कार में बाबा की समाधि पर गांव गुहणा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हादसे में मृतक

60 वर्षीय चमेली देवी, उसकी 40 वर्षीय पुत्रवधु दर्शना, 30 वर्षीय पुत्र वधु सुखविंद्र उर्फ तीजो और पोती पांच वर्षीय वंदना, आठ साल की रिया, 12 वर्षीय काजल और 18 वर्षीय फिजा, 14 वर्षीय कोमल की इस हादसे में मौत हुई है।


पूंडरी थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमॉर्टम के बासद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed