फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Man duped of Rs 12.75 lakh on pretext of part-time job

Kaithal News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा दे ठगे 12.75 लाख रुपये

Thu, 12 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 12.75 lakh on pretext of part-time job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। शहर में एक महिला के साथ पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 12.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा कराने के बहाने बैंक डिटेल हासिल की और फिर यूपीआई के माध्यम से खाते से पूरी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर ली।

खुराना रोड स्थित सुभाष नगर निवासी प्रीति ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह गृहिणी है और उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। उन्होंने अक्तूबर 2025 में चंदाना रोड स्थित गेबी साहब कॉलोनी में अपना एक प्लॉट बेचा था। प्लॉट की बिक्री के 12,75,000 रुपये 17 अक्तूबर 2025 को उनके बैंक खाते में आए थे।
विज्ञापन


प्रीति ने बताया कि वह अपने मोबाइल फोन पर टेलीग्राम इस्तेमाल करती थीं। उन्हें पार्ट टाइम काम के नाम पर कई मैसेज आते थे और कुछ टेलीग्राम ग्रुप में वह जुड़ी हुई थीं। 10 नवंबर 2025 को जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में 12,75,000 रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ अपनी बैंक डिटेल साझा नहीं की थी। हालांकि बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़कर उनसे कुछ जानकारी मांगी गई थी, जिसे उन्होंने दे दिया था। उन्होंने बताया कि जिस मोबाइल में वह टेलीग्राम चलाती थीं, वह 25 नवंबर 2025 को घर से गुम हो गया।

बातों में फंसा कर मांग ली थी सारी जानकारी

प्रीति ने बताया कि टेलीग्राम पर एक ग्रुप में उसे ऐड किया गया। वहां जानकारी मांगी गई तो वह समझ नहीं सकी और अनजाने में दे दी। उसे पार्ट टाइम जाब का झांसा दिया गया था। उन्होंने कहा कि वह एक गृहिणी हैं। मोबाइल चलाते समय ठगी की ओर उनका ध्यान नहीं गया। इस घटनाक्रम के दौरान वह साइबर ठगों की बातों में आ गई। उन्होंने अकाउंट डिटेल भी उनसे ले ली। इस बीच रुपये खाते से कट गए।


महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस साइबर ट्रांजेक्शन और संबंधित बैंक खातों की जांच कर रही है। -शुभ्रांशु, एसएचओ-साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed