फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Man convicted of raping a five-year-old girl sentenced to life imprisonment and fined Rs 2.50 lakh

Kaithal News: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 2.50 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया

Sat, 14 Mar 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of raping a five-year-old girl sentenced to life imprisonment and fined Rs 2.50 lakh
कैथल/कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट, पॉक्सो मामलों) की अदालत ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास और 2.50 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान कैथल जिले के भागल गांव निवासी विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। मामला 2 जून 2023 का है, जब पिहोवा थाना क्षेत्र में एक मां ने शिकायत दी कि उनकी बेटी सुबह घर से खेलने निकली थी और काफी देर तक वापस नहीं लौटी। बाद में बच्ची घायल हालत में एक खंडहर में मिली और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया था। फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया था। जांच में सामने आया कि वह बच्ची को खाने की चीज दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम देकर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। अदालत ने साक्ष्यों, गवाहों के बयान, मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत सजा सुनाते हुए कहा कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, जिसमें आजीवन कारावास प्रमुख रहेगा। जिला न्यायवादी मैनपाल ने कहा कि यह फैसला समाज में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश है और इससे ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed