फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Man accused of raping 40-year-old widow on pretext of marriage

Kaithal News: शादी का झांसा देकर 40 वर्षीय विधवा से दुष्कर्म का आरोप

Thu, 05 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Man accused of raping 40-year-old widow on pretext of marriage
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। पति का मित्र हरविंद्र, जो पास के एक गांव का निवासी है, का उनके घर आना-जाना था। पति की मृत्यु के बाद आरोपी ने उससे शादी का आश्वासन दिया और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार आरोपी करीब चार वर्षों तक उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी पहले टालमटोल करता रहा और बाद में साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीवन थाना एसएचओ पारस कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed