फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Man accused of killing Ranjishn old in Badsui arrested

बदसूई में रंजिशन वृद्धा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Man accused of killing Ranjishn old in Badsui arrested
सप्ताह पूर्व गांव बदसूई में सांझी दीवार उखाडऩे को लेकर हुए मामूली विवाद में लगभग 80 वर्षीय वृद्धा की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को थाना चीका पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई जेली बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उषा रानी पत्नी राजकुमार निवासी बदसूई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि 18 अप्रैल की सुबह अपने पति, पुत्र तथा सास के साथ मिलकर मकान की सांझी दीवार की ईंटें उखाड़ रहे थे। सांझी दीवार होने के के कारण पड़ोसी विजय व उसकी पत्नी द्वारा विरोध किया गया, जिसके दौरान आरोपी विजय द्वारा उन पर जेली से हमला कर दिया गया। जिसमें उषा की करीब 80 वर्षीय सास शांति को गंभीर चोटे लगी, जिसे उपचार के लिए पटियाला स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसी रात उसकी मौत हो गई। आरोपी विजय पीड़ित परिवार के राजकुमार का सामाजिक व पारिवारिक नाते में भतीजा बताया गया है। मामले की जांच थाना प्रबंधक चीका इंस्पेक्टर विकास कुमार व एसआई शमशेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए करीब 27 वर्षीय आरोपी विजय कुमार निवासी बदसूई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed