{"_id":"641c9f9d639b6368200b0bc4","slug":"malikpurs-school-first-in-beautification-competition-kaithal-news-c-18-1-69014-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में मलिकपुर का स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में मलिकपुर का स्कूल प्रथम
Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीवन। मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलबि्ध के लिए स्कूल में वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के मुख्याध्यापक पंकज तंवर को गांव के पूर्व सरपंच मेजर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि तरसेम आदि ने सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्याध्यापक पंकज तंवर ने बताया कि खंड स्तरीय मुख्यमंत्री सुन्दरीकरण प्रतियोगिता में उनके स्कूल को पहला स्थान मिला है। इसका पूर्ण श्रेय स्टाफ सदस्यों की मेहनत को जाता है। उनके स्कूल का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन निजी स्कूलों से बहुत अच्छा रहा है। स्कूल में इस समय स्मार्ट रूम, कम्प्यूटर लैब, साईंस लैब, मैथ लैब बना हुआ है जिसमें बच्चे बहुत अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल में ड्रेस कोड भी लागू किया हुआ है। स्कूल का खेल का मैदान, इको क्लब, मैदान की साज सज्जा, शहीदों की झांकियां बहुत ही सुंदर हैं, इससे स्कूल की सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं। इसके साथ ही स्कूल में समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं। इस अवसर पर अमर, पवन हन्दुजा, सुरेश कुमार, मोहन सिंह, रेनू, रजनी, राम सिंह, अनिल व गोबिंद शर्मा मौजूद रहे।