फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make your life successful by connecting with the thoughts of Guru Brahmanand: Harvinder

गुरु ब्रह्मानंद के विचारों से जुड़कर जीवन बनाएं सफल : हरविंद्र

Fri, 06 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Make your life successful by connecting with the thoughts of Guru Brahmanand: Harvinder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण वीरवार को मूंदड़ी गांव स्थित जगद्गुरु श्री ब्रह्मानंद आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे गुरु ब्रह्मानंद के विचारों से जुड़कर जीवन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद ने हमेशा लोक भलाई के लिए कार्य किए और मानवता को सच्चा रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद ने हमेशा सही मार्ग पर चलने, पर्यावरण संरक्षण, बुराइयों से दूर रहने एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया है। उन्होंने अपना जीवन मानवता की भलाई के लिए समर्पित किया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज व राष्ट्र हित में निरंतर अपना योगदान देना चाहिए। कल्याण ने कहा कि हमें गुरु ब्रहानंद के विचारों से जुड़ना चाहिए, ताकि हम जीवन में अच्छा करें, अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएं और साथ ही साथ समाज के प्रति भी अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि यही हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम एक दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं। हमारी ऐसी सोच होनी चाहिए हम संगठित होकर अपने समाज को आगे बढ़ाएं और सब मिलजुल कर

तरक्की करें।

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आश्रम परिसर में पौधरोपण किया और अपने संदेश में कहा कि हमें ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पौधों को अपने बच्चे की तरह पालना चाहिए, ताकि वह बड़ा होकर हमें छांव, फल और ऑक्सीजन दें।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक, कचरा पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है और हमारे वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा रहा है। हमारे छोटे-छोट प्रयास जैसे कि कचरे का सही ढंग से वर्गीकरण तथा वस्तुओं का पुन: उपयोग एक बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक सतपाल जांबा व समाज के लोगों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का स्वागत किया। उन्होंने आश्रम में गुरु ब्रह्मानंद की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की व हवन में आहुतियां डालीं। इस मौके पर उन्होंने महंत कृष्णानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।


कार्यक्रम में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने भी पौधरोपण किया। साथ ही कहा कि संत महात्मा किसी एक जाति या धर्म के नहीं होते, बल्कि वे सर्व समाज के होते हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, सतीश नंबरदार, सरपंच शशि,

सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, मास्टर नसीब सिंह, रणधीर सिंह, अशोक, पालाराम, सतीश कुमार, हुकम सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed