फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make Yoga a part of your daily routine: Raju

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : राजू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Make Yoga a part of your daily routine: Raju
गुहला-चीका। पतंजलि योग भवन चीका में चल रहे 25 दिवसीय योग सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 22वें दिन कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी राजू सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान साधकों को योग और प्राणायाम के महत्व की जानकारी दी गई। राजू सिंगला ने कहा कि योग और प्राणायाम भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को शांत और संतुलित रखने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली में लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने अनुलोम-विलोम प्राणायाम के लाभ बताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। उन्होंने शहरवासियों से योग कक्षाओं में पहुंचकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। साधकों ने उत्साह के साथ अभ्यास किया और नियमित योग करने का संकल्प लिया। पतंजलि योग भवन के हल्का प्रभारी जय भगवान ने बताया कि भवन में प्रतिदिन सुबह पांच से सात बजे तक योग कक्षा आयोजित की जाती है। इस अवसर पर ईश्वर सिंगला, महावीर, इंद्र मोहन, सुंदरलाल जैन, शीशपाल प्रजापति, राजेश शर्मा, अंगूरी देवी सहित अन्य साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed