फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make proper arrangements for CET

Kaithal News: सीईटी के लिए पुख्ता रखें इंतजाम

Fri, 20 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Make proper arrangements for CET
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की प्रस्तावित संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। वीरवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा ली गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त प्रीति ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधीनस्थों से सीईटी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए प्रशासनिक व सुरक्षा प्रबंधों को समय रहते दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर चारदीवारी, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त बिजली-पानी और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि जिले में 63 परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां लगभग 18,000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी सभी केंद्रों का पुनः निरीक्षण कर रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपें। परीक्षा केंद्र किसी दुर्गम या रिमोट लोकेशन में न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अधिकारियों से बैठक की और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने परीक्षा के दौरान सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा करने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही। इस अवसर पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, शिक्षा विभाग से गणित विशेषज्ञ छत्रपाल, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed