फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Make efforts to improve sex ratio

Kaithal News: लिंगानुपात में सुधार को करें प्रयास

Wed, 08 May 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Make efforts to improve sex ratio
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लिंगानुपात के संबंध में मंगलवार को राज्य संयोजक जीएल सिंघल ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने लिंगानुपात सुधारने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए कड़े प्रयास करें। सभी ब्लॉक सीडीपीओ और सुपरवाइजर उन गांवों के सरपंचों से संयोजन करें, जिन गांवों का लिंगानुपात कम है। यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमटीपी किट के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी लगाए। कोई भी लिंग जांच करता हुआ पाया जाता है तो उसकी सूचना विभाग को दे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक चीका शहरी, पूंडरी शहरी, कांगथली पीएचसी, बात्ता पीएचसी, कलायत सीएससी, ढांड पीएचसी, हाबड़ी पीएचसी, पाई पीएचसी, क्योड़क पीएचसी, मुंदड़ी पीएचसी, सीवन पीएचसी, क्योड़क पीएचसी, करोड़ा, किठाना, हरसौला, सजूमा, चदांना, मुदंडी,प्योदा के गावों में लिंगानुपात कम पाया गया। इस क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर जागरूकता अभियान चलाकर लिंगानुपात में सुधार लाएं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, डॉ. गौरव पुनिया, जोगिंद्र सिंह, रमन, महेश, सुशील, शशि बाला, गुरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed