{"_id":"678eb333195a383e870932dd","slug":"major-lost-at-home-ghaggar-paar-became-the-king-kaithal-news-c-18-1-knl1004-564804-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर में हारे मेजर, घग्गर पार ने बनाया सरताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर में हारे मेजर, घग्गर पार ने बनाया सरताज
Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत सीड़ा गुहला-चीका/कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के रविवार को हुए चुनाव में वार्ड नंबर 20 से पंथक दल के प्रत्याशी मेजर सिंह गुहला बेशक 857 वोट के भारी भरकम अंतर से जीत गए, लेकिन अपने घर के बूथ में वह सुखचैन सिंह एडवोकेट के मुकाबले 62 वोट से पिछड़ गए। सरकारी स्कूल गुहला स्थित बूथ में मेजर सिंह गुहला को 367 वोट मिले जबकि एडवोकेट सुखचैन सिंह 448 मत पाने में सफल रहे।
एडवोकेट सुखचैन सिंह भी गुहला के ही निवासी हैं। गुहला के ही निवासी तीसरे उम्मीदवार खजान सिंह को इस बूथ से मात्र 120 मत मिले। चीका के पास लगते गांव टटियाना स्थित बूथ में भी मेजर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुखचैन सिंह एडवोकेट से 62 वोट पीछे रहे हालांकि दूसरे पड़ोसी बूथ स्यों माजरा में मेजर सिंह को 267 वोट की बड़ी जीत भी मिली।
घग्गर पार इलाके के तीनों बूथों में मेजर सिंह को सुखचैन सिंह के मुकाबले भारी वोट मिले। मेजर सिंह गांव चाबा स्थित बूथ में 371 वोट, महमूदपुर में 214 वोट और
विज्ञापन
अरनौली में 212 वोट की लीड लेने में कामयाब रहे।
अरनौली बूथ रहा हार का बड़ा जिम्मेदार ः एडवोकेट सुखचैन सिंह हालांकि सात में से तीन बूथ गुहला, टटियाना व भूंसला में जीते पर उनकी हार का सबसे बड़ा कारण अरनौली बूथ रहा। इस बूथ पर मेजर सिंह ने
251 वोट हासिल किए जबकि एडवोकेट सुखचैन सिंह को सिर्फ 39 वोट ही मिले।
नोटा को मिले 24 वोट
बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे वार्ड नंबर 20 से मेजर सिंह गुहला को 2408 वोट, सुखचैन सिंह एडवोकेट को 1551 वोट, गुरमीत सिंह पूनिया को 702 वोट, खजान सिंह को 454 वोट, बलविंद्र सिंह डेरा भाग सिंह
वाले को 266 वोट मिले । 24 लोगों को उपरोक्त में से कोई भी अच्छा नहीं लगा इसलिए उन्होंने अपना वोट नोटा को डाला।