फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Main accused of opium smuggling arrested

अफीम तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Main accused of opium smuggling arrested
पुलिस ने 800 ग्राम अफीम सप्लाई करने के मामले में यूपी निवासी अफीम सप्लायर को गिरफ्तार कर किया है। इसके कब्जे से 6 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार सीआइए-वन पुलिस ने 27 अगस्त को फरल क्षेत्र से आरोपी पवन कुमार निवासी फरल को काबू किया था। उसके कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। उससे पूछताछ उपरांत मुख्य आरोपी हरप्रसाद निवासी गोहाना जिला बरेली यूपी को मेरठ रोड करनाल से पकड़ा है। उसके कब्जे से नशीला सामान बेचकर प्राप्त की गई 6 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन

शराब ठेकेदार पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपी को कलायत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बलिंद्र निवासी मटौर की शिकायत पर थाना कलायत में दर्ज मामले के अनुसार गांव मटौर स्थित शराब ठेका पर 12 अगस्त रात को वह अपने साथी सेल्समैन सतीश निवासी नरड़ लेटे हुए थे। सतीश ने बलिंद्र को कहा कि उसे गोली के छर्रे लगे हैं। बलिंद्र ने ठेके का गेट खोला तो बाहर राहुल, अजय उर्फ मोटा दोनों निवासी मटौर व उनके अन्य साथी खड़े थे। एक आरोपी ने गोली चलाई, जो बलिंद्र के घुटने पर लगी व आरोपी मौके से फरार हो गए। बलिंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसकी चोट को डॉक्टरों ने घातक बताया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए कलायत पुलिस ने वारदात में लिप्त आरोपी अजय उर्फ मोटा निवासी मटौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

बाइक चोरी मामले में वांछित आरोपी को थाना ढांड पुलिस ने गिरफ्तार
किया है। पुलिस के अनुसार ढांड में बिजली रिपेयरिंग की दुकान संचालक की शिकायत पर थाना ढांड में दर्ज मामले के अनुसार 15 जून को दुकान के बाहर से उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी शुभम निवासी नरवाना को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक नरवाना पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी संगतपुरा पुलिस ने चाय की दुकान से सामान चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का वीरवार को न्यायालय से 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार जोरा सिंह निवासी सांघन की शिकायत पर थाना सदर में दर्ज मामले के अनुसार उसकी गांव सांघन में ही स्थित चाय दुकान से 11 जुलाई की रात अज्ञात व्यक्ति दीवार तोडक़र गैस सिलिंडर, चीनी का कट्टा, मैदा का कट्टा, जूसर मशीन सहित अन्य सामान चुरा ले गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल निवासी सांघन को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से आरोपी का चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
गुरुद्वारा दानपात्र से नकदी चोरी के मामले में चौकी महमुदपूर पुलिस ने वांछित 5वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चोरीशुदा 700 रुपये नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार निर्मल सिंह निवासी डेरा माजरी गांव सरोला की शिकायत पर थाना गुहला में दर्ज मामले के अनुसार उनके डेरा में स्थित गुरुद्वारा से 19 अगस्त

दोपहर को दो अज्ञात युवक गुरुद्वारा की दीवार फांदकर दानपात्र से नकदी चुरा ले गए थे। इसके बाद मामले की जांच करते हुए चौकी महमुदपूर पुलिस ने वांछित आरोपी आयुष उर्फ सोनू निवासी प्रीत नगर समाना पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरीशुदा 700 रुपये नकदी बरामद की गई है। उक्त मामले में इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरीशुदा 9600 रुपये नकदी व वारदात में उपयोग बाइक बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed