फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharana Pratap remembered on his birth anniversary

Kaithal News: जयंती पर महाराणा प्रताप को किया याद

Fri, 10 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap remembered on his birth anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर वीरवार को जगह-जगह पर कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में महाराणा प्रताप जयंती मनाई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ प्रण के लिए अमर हंै। महाराणा प्रताप की नीतियां ब्रिटिश सेना के खिलाफ बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉलेज में समय समय पर देश की ऐसी महान विभूतियों को याद करने का उद्देश्य होता है कि सभी छात्राएं देश के महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्तियों के गौरवमयी चरित्र से परिचित हो व उनसे प्रेरणा ले सके। राजनीति शास्त्र की प्राध्यापिका अलका गोयल ने भी अपने वक्तव्य से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मंच संचालन संस्कृत प्राध्यापक डॉ. सलिंद्र आचार्य ने किया। इस अवसर पर सीमा सुनेजा, मोनिका गुगलानी, आरती चावला, कमलेश, रश्मि शर्मा, अंकिता गोयल, दीपिका व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहस और पराक्रम को किया याद
पूंडरी। गांव फरल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को धूमधाम से मनाई। सबसे पहले महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ की। समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी।


इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष की चर्चा करते हुए युवाओं को बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने मुग़ल शासक अकबर को कई बार रणभूमि में टक्कर दी। इस मौके पर केसरिया ध्वज भी फहराया गया। इस मौके पर दर्जनों समाज के युवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed