फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Maharana Pratap is an immortal symbol of self-respect: Shyam

महाराणा प्रताप स्वाभिमान के अमर प्रतीक : श्याम सिंह

Wed, 13 May 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap is an immortal symbol of self-respect: Shyam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। हरियाणा सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने गुहला विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में अलग-अलग जनसभाएं कर लोगों को महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और स्वतंत्रता के अमर प्रतीक हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार अंबाला जिले के शाहजादपुर में 17 मई को पहली बार राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन

किया जाएगा।

गांव पीडल स्थित अंतरराष्ट्रीय अलबाद सिंह पहलवान के निवास स्थान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन में स्वतंत्रता और आत्मसम्मान के लिए निरंतर संघर्ष किया और कभी भी विदेशी सत्ता के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा
विज्ञापन


स्रोत है।

मंत्री ने कहा कि गुहला-चीका आगमन के दौरान वे क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं से मिले और उन्हें राज्य स्तरीय जयंती समारोह में भाग लेने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार महापुरुषों की जयंती को केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाले सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती समारोह वीरता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तरसेम गोयल, अलबाद सिंह राणा, गाड सिंह राणा, शीशन राणा, मोहित राणा, चरण सिंह पीडल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed