फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mahapanchayat on 4th in Tohana grain market

Kaithal News: टोहाना अनाज मंडी में महापंचायत चार को

Mon, 30 Dec 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat on 4th in Tohana grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। केंद्र सरकार की नई कृषि नीति के विरोध में चार जनवरी को टोहाना की अनाज मंडी में राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र घासीराम नैन ने दी।

रविवार को कलायत उपमंडल में वह किसानों को महापंचायत का न्योता देने पहुंचे थे। नैन ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांगों पर सुध लेनी चाहिए। केंद्र सरकार की इस कृषि नीति को किसान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे वे हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, बिजली के निजीकरण का विरोध और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून का कार्यान्वयन जैसे मुद्दों को लेकर ही महापंचायत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों और श्रमिकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। सरकार नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति, डिजिटल कृषि मिशन और श्रम संहिताओं जैसे कदम उठाकर किसानों की आजीविका और राज्यों के संघीय अधिकारों पर हमला कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन समाप्त करवाने की दिशा में केंद्र सरकार की ओर से बरती जा रही उदासीनता ने तो किसानों के प्रति केंद्र की नीतियों को साफ कर दिया। यदि किसान नेता डल्लेवाल को कुछ होता है तो उसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जिया लाल, खंड प्रधान जिले सिंह, चांदी राम, जोरा सिंह शिमला, मेवा सिंह नैन व प्रीतम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed