फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mahalaxmi Raj Yoga is being formed on Hariyali Teej

Kaithal News: हरियाली तीज पर बन रहा महालक्ष्मी राजयोग

Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mahalaxmi Raj Yoga is being formed on Hariyali Teej
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/पूंडरी। भगवान शिव का प्रिय माह सावन पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस माह में आने वाली हरियाली तीज का धार्मिक ही नहीं, ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व है। इस वर्ष यह पर्व 27 जुलाई (रविवार) को मनाया जाएगा। इस दिन महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जो मेष, मिथुन और सिंह राशि की महिलाओं के लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा।

पंचांग के अनुसार सावन की तृतीया तिथि 26 जुलाई की रात 10:41 बजे से शुरू होकर 27 जुलाई रात 10:41 तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार पर्व 27 जुलाई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इनको मिलेगा लाभ

मेष राशि : विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनें दूर होंगी। व्यापार में साझेदारी और नई डील्स के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि : पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी। मानसिक शांति और आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार या नौकरी में लाभ, और पुराने निवेश से भी मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि : व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार विस्तार के लिए यह समय शुभ रहेगा।
विशेष संयोग

पूंडरी के पंडित रवि दत्त शास्त्री ने बताया कि 26 जुलाई दोपहर 3:51 बजे चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही मंगल स्थित है। चंद्रमा और मंगल की युति से बनने वाला महालक्ष्मी राजयोग धन, वैभव और ऐश्वर्य का सूचक है।

हरियाली तीज का महत्व

पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का प्रतीक है। मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए 108 जन्मों तक कठोर तपस्या की थी। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखती हैं और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed