{"_id":"6ae4e66980e100293d047e54","slug":"mahak-and-shivani-stood-first-in-the-rangoli-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157281-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रंगोली स्पर्धा में महक व शिवानी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रंगोली स्पर्धा में महक व शिवानी रहीं प्रथम
Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। आरकेएसडी शिक्षण महाविद्यालय में दीपोत्सव का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रंगोली, दीया व थाली सजावट, कंदील, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग और सेल्फी फ्रेम जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधान जगदीश चंद्र गोयल ने किया।
रंगोली प्रतियोगिता में महक और शिवानी ने प्रथम, किरण ने द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीया व थाली सजावट प्रतियोगिता में आरजू और दीपिका प्रथम, गुरनूर और कीर्ति द्वितीय तथा मानसी और त्रिशला तृतीय स्थान पर रहीं। कंदील सजावट प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, गुरनूर ने द्वितीय और संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेल्फी फ्रेम प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, मानसी द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रवीना ने प्रथम, शुभम और महक ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, किरण द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। गुरनूर, शिवानी और महक को सांत्वना पुरस्कार मिला।
महाविद्यालय के प्रधान जगदीश चंद्र गोयल ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक सैनी ने विद्यार्थियों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रवि प्रकाश और सह-संयोजक डॉ. दलविंदर कुमार ने विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन संध्याकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉ. संयोगिता शर्मा, डॉ. मीनू भूटानी, डॉ. मीनू अग्रवाल और डॉ. इला ने किया। संवाद