फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Madhu topper in Baba Ladana, Harman second place

Kaithal News: बाबा लदाना में मधु टॉपर, हरमन को दूसरा स्थान

Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Madhu topper in Baba Ladana, Harman second place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लदाना का 10वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। बाबा लदाना में मधु टॉपर और हरमन को दूसरा स्थान मिला।

प्रधानाचार्य लखविंद्र सिंह ने इस उपलब्धि एवं सतत परिश्रम के लिए समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्र, छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विद्यालय में कार्यरत राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव रामपाल शर्मा, भूगोल के प्रवक्ता सतीश भट्टी व विद्यालय की परीक्षा इंचार्ज नम्रता जैन (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) ने बताया कि इस सत्र में 10वीं कक्षा में कुल 122 छात्र व छात्राएं थी और जिनमें से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

उन्होंने बताया कि मधु शर्मा सुपुत्री इंद्र शर्मा ने 500 में से 489 अंक लेकर प्रथम, हरमन सुपुत्री रतनलाल ने 475 अंकों के साथ द्वितीय व महक सुपुत्री कपूरचंद ने 474 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 36 विद्यार्थियों ने मेरिट व 58 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। तीन छात्राओं ने गणित में और एक छात्रा ने सामाजिक अध्ययन में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिन भी सरकारी स्कूलों में सभी विषयों के पूरे शिक्षक कार्यरत हैं, उन सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। स्टॉफ ने शानदार परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed