फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   made workers aware about rights

मजदूरों को अधिकारों के बारे में किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
made workers aware about rights
made workers aware about rights - फोटो : Kaithal
(कैथल) ढांड। सामाजिक संस्था एक्शन एड व जन कल्याण सोसायटी हरियाणा के सदस्यों ने नहरी विभाग के विश्राम गृह में गांव कौल के मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इसमें गांव पबनावा, बेगपुर, फरल व खेड़ी रायवाली के मजदूरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोसायटी के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि ई-श्रम कार्ड हर मजदूर का बनेगा, जिसकी आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष तक की हो। इस कार्ड के माध्यम से ही मजदूर को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। महाबीर सिंह ने बताया कि हर मजदूर का ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए संस्था ने 31 दिसंबर तक ‘हां मैं मजदूर हूं’ अभियान चलाया है। ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले प्रत्येक मजदूर का दो लाख रुपये तक का बीमा सरकार की ओर से होगा और तमाम तरह की योजना स्कालरशिप, पेंशन, जच्चा-बच्चा लाभ, बेरोजगारी भत्ता, आवास योजना का लाभ व कन्यादान योजना का लाभ ई-श्रम कार्ड के जरिए ही मिलेगा। यह कार्ड गांव में सीएससी में बनेगा और अपने मोबाइल से स्वयं भी बना सकते हैं। इस अवसर पर किताबो, रानी, सुमन, संतोष, कमला, सुनीता, ओमपति व ममता मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed