फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made volunteers aware against drugs

Kaithal News: स्वयंसेवकों को किया नशे के खिलाफ जागरूक

Mon, 30 Dec 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Made volunteers aware against drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवकों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। उधर, पीएम श्री विद्यालय में भी शिविर लगाकर नशे के दुष्प्रभाव बताए गए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसान में शिविर का शुभारंभ एसएमसी प्रधान कुलदीप सिंह व बलजीत सिंह, नरेश कुमार, पवन कुमार ने किया। सरस्वती वंदना कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार ने कैंप की पूरी समय सारणी व रूपरेखा से बच्चों को अवगत करवाया।
विज्ञापन


प्रदीप ने नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई। बच्चों को समूह में बांटकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। एनएसएस के गीत से शुरुआत की गई। इसके बाद बच्चों ने योगाभ्यास किया। छात्रा अंजलि ने सडक़ सुरक्षा नियमों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से लगाए गए कैंप का शुभारंभ सोंगल गांव की सरपंच मीना कुमारी ने किया। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कैंप का आयोजन हुआ। प्राचार्य ओम प्रकाश ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना की। सात दिवसीय कैंप को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापकों का विशेष तौर पर योगदान रहा। अध्यापिका मीना कुमारी ने कहा कि जीवन में सबसे पहला लक्ष्य शिक्षित होना है। उसके बाद सबके साथ मिलजुल कर रहना है। भले ही वह किसी भी धर्म व जाति के हो। हम सभी इंसान हैं और इंसानियत ही हमारा धर्म है।


उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए तैयार हो रही युवा पीढ़ी को नशे और बुरी संगत से बचकर रहना चाहिए। प्रवीण कुमार ने भी बच्चों को स्वावलंबी होने की शिक्षा दी। सभी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति से सराबोर गीतों को गाया और श्रोताओं ने उन गीतों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed